Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा:गाली गलौज का विरोध करने पर 5 महिलाएं घायल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। इस घटना में पांच महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आज सुबह समदपुर मजरे सांतो धरमपुर गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो आधा दर्जन से अधिक लोग घर के अंदर घुस आए। उन्होंने महिलाओं को लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा। घायल महिलाओं में संतोष की 25 वर्षीय पत्नी वंदना देवी, रामकिशुन की 30 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी, रामखेलावन की 19 वर्षीय पत्नी माया देवी, रामबाबू की पुत्री काजल और रामखेलावन की पत्नी पुहाया शामिल हैं। आरोप है कि गांव के बीरेन्द्र (पुत्र रामशरन), प्रेम, राजकुमार (पुत्रगण छोटे), सुमित, अमित (पुत्रगण बीरेन्द्र) और शिवपूजन (पुत्र कपूर) ने इस मारपीट को अंजाम दिया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान घायल गायत्री देवी ने बताया कि बीरेन्द्र और उसके साथी शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्हें मना किया गया, तो प्रेम, राजकुमार, सुमित, अमित और शिवपूजन ने घर में घुसकर सभी को पीटा। गायत्री देवी ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह थाने पहुंचीं, तो पुलिस ने उनका शिकायती पत्र तो ले लिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली की हुड़दंग में 70 लोगों की आंखें जख्मी हुईं:लखनऊ में 5 मरीजों के कॉर्निया पर सीधा असर, करानी पड़ सकती है सर्जरी
    Next Article
    महराजगंज में सुनसान मकान के सामने मिला महिला का शव:सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में सनसनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment