Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया:दूसरे छात्र की जगह दे रहा था हिंदी का पेपर, फर्जी आधार कार्ड बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी विषय की दूसरी पाली में उड़न दस्ते ने चेकिंग के दौरान एक ‘मुन्ना भाई’ को पकड़ लिया। युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। शहर के राधा नगर स्थित श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज में दूसरी पाली के दौरान उड़न दस्ते की टीम पहुंची। कमरा नंबर एक में एक परीक्षार्थी पर संदेह होने पर उसका प्रवेश पत्र जांचा गया। नाम तो सही था, लेकिन फोटो में अंतर पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि वह दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा है। सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फर्जी आधार कार्ड भी मिला जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम उमेश मौर्या है, जो मयंक मौर्या के नाम पर परीक्षा दे रहा था। उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है और प्रवेश पत्र पर भी फर्जी फोटो लगी हुई थी। सख्त कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही कड़े इंतजाम किए थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। DIOS ने बताया कि यदि स्वामी विवेकानंद नामक स्कूल का कोई व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाता है, तो नकल अधिनियम 2024 के तहत 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता ने पीटकर अधमरा किया, नाले में फेंका:बरेली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, मारने की धमकी दी थी
    Next Article
    लखनऊ में दिखा रमजान का चांद, रोजा कल से:मस्जिदों में तरावीह की नमाज आज; एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment