Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में नपा अध्यक्ष-राजस्व निरीक्षक के बीच विवाद:दोनों ने एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया, सोनाली जैन ने डीएम से की मुलाकात

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन और राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा के बीच विवाद सड़क पर आ गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर अभद्रता करने और अनुचित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 27 जनवरी से 29 जनवरी तक अस्वस्थता के कारण अवकाश पर थीं। इसके बाद 30 जनवरी से 16 फरवरी तक उन्होंने अधिशाषी अधिकारी की अनुमति से चिकित्सीय अवकाश लिया था। 17 फरवरी को कार्यालय लौटने पर, उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष पति ने उन पर अनुचित दबाव बनाया और राजस्व संबंधी कार्यों में मनमाने ढंग से हस्तक्षेप किया। सीमा कुशवाहा के अनुसार, अध्यक्ष और उनके पति ने उन्हें 'गेटआउट' कहा और अभद्रता की। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने भी इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दैनिक भास्कर से बात करते हुए सोनाली जैन ने बताया कि राजस्व निरीक्षक सीमा कुशवाहा 18 दिनों से बिना बताए कार्यालय से अनुपस्थित थीं। 17 फरवरी को जब वह कार्यालय में थीं, तो उन्होंने सीमा कुशवाहा से उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछा, क्योंकि इससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे और जनता परेशान हो रही थी। इस पर राजस्व निरीक्षक ने उनसे अभद्रता करते हुए कहा- तुम कौन होती हो पूछने वाली, तुम्हें तीन महीने हुए हैं और हम आठ साल से यहां तैनात हैं। सोनाली जैन ने आगे बताया कि जब उनके पति उन्हें लेने कार्यालय आए, तो सीमा कुशवाहा ने उन पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि न तो उनके पति और न ही कोई अन्य परिजन उनके कार्य में हस्तक्षेप करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार एसोसिएशन चुनाव: योगेंद्र अध्यक्ष, बिनय महामंत्री बने:विजेताओं को फूलों से लादा, एक्टर अन्नू अवस्थी को कंधों पर उठाया
    Next Article
    बुर्के में कांवड़ लाने वाली तमन्ना को धमकी:पति के साथ संभल पुलिस से मिली, कट्टरपंथियों पर जिंदा जलाने की धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment