Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FIFA वर्ल्ड कप- मैक्सिको से कभी नहीं जीती साउथ कोरिया:टूर्नामेंट में तीसरी बार भिंड़ंत होगी; आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

    19 hours ago

    2

    0

    FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में रात 9:30 बजे से शुरु होगा। सबसे बड़ा मुकाबला मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच होगा। साउथ कोरिया वर्ल्ड कप में कभी भी मैक्सिको को नहीं हरा पाई है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जून को सुबह 6:30 बजे से ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा 2 और मुकाबले खेले जाएंगे। स्विट्जरलैंड का मैच बोस्निया-हर्जेगोविना से और कनाडा का मैच कतर से होगा। मैच-25: पहली जीत के इरादे से उतरेंगी चेकिया और साउथ अफ्रीका ग्रुप-A के इस मुकाबले में चेकिया और साउथ अफ्रीका की टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जो ड्रॉ रहा था। चेकिया की टीम अपने मजबूत यूरोपीय डिफेंस के दम पर साउथ अफ्रीका को रोकने की कोशिश करेगी। वहीं, अफ्रीकी टीम अपने आक्रामक फॉरवर्ड लाइन के भरोसे टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। चेकिया को स्टार स्ट्राइकर पैट्रिक शिक और कप्तान थॉमस सूसेक से गोल की उम्मीद होगी। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम को अपने मिडफील्डर टेबोहो मोकोएना और तेज तर्रार विंगर्स से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: चेकिया: स्टैनेक, होल्स, जिमा, क्रेइची, कोउफल, सूसेक, सादिसक, जुरासेक, प्रोवोड, शिक, ह्लोजेक। साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदौ, केकना, मवाला, मोडिटा, मोकोएना, सिथोले, जुवाने, ताऊ, मासेको, लेपासा। मैच-26: बोस्निया के खिलाफ पुराना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगा स्विट्जरलैंड ग्रुप-B के मैच में स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना की टीमें वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच बोस्निया ने जीता था। स्विट्जरलैंड को अपने अनुभवी मिडफील्डर ग्रैनिट जाका और स्टार फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो से जादुई खेल की उम्मीद होगी। बोस्निया की टीम अपने दिग्गज स्ट्राइकर एडिन जेको की अगुवाई में एक बार फिर स्विट्जरलैंड को चौंकाने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्विट्जरलैंड: सोमर, अकान्जी, एल्वेदी, रॉड्रिगेज, विडमर, जाका, फ्रायलर, एनडोये, शाकिरी, वर्गास, एम्बोलो। बोस्निया: सेहिक, अहमदहोधित्स, डैडिक, कोलासिनाक, गाजिबेगोविच, क्रुनिच, ताहिरोविच, सिमीरोत, डेमिरोविच, जेको, स्टेवानोविच। मैच-27: घरेलू मैदान पर कतर को चुनौती देगी मेजबान कनाडा ग्रुप-B में कनाडा का सामना कतर से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इससे पहले दोनों के बीच केवल 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है, जिसमें कनाडा ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। कडाना के अल्फोंसो डेविस और स्ट्राइकर जोनाथन डेविड मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कतर की पूरी उम्मीदें उनके भरोसेमंद फॉरवर्ड अकरम अफीफ पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, कॉर्नेलियस, डेविस, कोने, युस्टाक्वियो, मिलर, डेविड, लारिन, शिन्यैशिकी। कतर: बारशम, रावी, खुखी, मेंडेस, अली, अल-हेदोस, फाथी, हतीम, वाड, अफीफ, अली। मैच-28: साउथ कोरिया के खिलाफ दबदबा कायम रखने उतरेगा मेक्सिको सबसे बड़ा मुकाबला ग्रुप-A की दो मजबूत टीमों मेक्सिको और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें मेक्सिको ने 8 और साउथ कोरिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें तीसरी बार टकराएंगी। इससे पहले 1998 और 2018 के वर्ल्ड कप दोनों टीमें भिड़ीं थी। दोनों बार मेक्सिको ने जीत हासिल की। मेक्सिको को टीम के मुख्य स्ट्राइकर सैंटियागो जिमेनेज और विंगर हिरविंग लोजानो से पर गोल की उम्मीद होगी। साउथ कोरिया को अपने स्टार फॉरवर्ड और कप्तान सोन ह्युंग-मिन से मैक्सिको के खिलाफ पहली वर्ल्ड कप जीत दिलाने पर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: मेक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोन्टेस, वास्केज, गालार्डो, अल्वारेज, चावेज, पिनेडा, लोजानो, अंतुना, जिमेनेज। साउथ कोरिया: जो, किम मिन-जे, किम यंग-गवोन, सेओल, चो, ह्वांग इन-बेओम, ली जे-सुंग, ली कांग-इन, सोन ह्युंग-मिन, ह्वांग ही-चैन, चो गुए-सुंग।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने पहली बार टी-20 में 9 विकेट झटके:कंगारुओं ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया; कॉनोली ने 47 रन बनाए
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज वेस्टइंडीज Vs स्कॉटलैंड:दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते; टॉप-2 में पोजिशन मजबूत करने पर नजरें

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment