Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FSDA की टीम ने पकड़ा संदिग्ध पिकप:बीते सात दिनों में 88 सैंपल लिए; ₹1.5 करोड़ का माल जब्त, ₹60 लाख का नष्ट

    2 hours ago

    1

    0

    होली और रमज़ान को देखते हुए राजधानी लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। शुक्रवार को एक संदेश डाला पकड़ा गया। तो वहीं 20 फरवरी से 27 फरवरी 2026 की रात की गई कार्रवाई में टीम ने 88 सैंपल भरे, करीब 1.5 करोड़ रुपये का खाद्य पदार्थ जब्त किया और लगभग 60 लाख रुपये का अनुपयोगी माल मौके पर ही नष्ट करा दिया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II विजय प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। रात 1 बजे पकड़ा गया संदिग्ध पिकअप वाहन सहायक आयुक्त (खाद्य)-II विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने 26/27 फरवरी की दरम्यानी रात करीब 1 बजे एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। जांच में वाहन में भारी मात्रा में खोया, मिल्क केक और बर्फी लदी मिली, जिन्हें बाजार में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। ड्राइवर से FSSAI लाइसेंस और संबंधित बिल व दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। अनियमितता पाए जाने पर वाहन को बंथरा थाने ले जाकर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। 760 किलो खोया मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे टीम ने विस्तृत जांच और नमूना लेने की प्रक्रिया शुरू की। जांच में पाया गया कि वाहन में रखा 760 किलोग्राम खोया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.66 लाख रुपये थी, मानव उपभोग के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर पूरा 760 किलो खोया मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 700 किलो बर्फी और 180 किलो मिल्क केक के नमूने सील टीम ने 700 किलोग्राम बर्फी और 180 किलोग्राम मिल्क केक, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.34 लाख रुपये है, के नमूने भी लिए। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर इनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है। पैक्ड खाद्य पदार्थों को स्वरूप कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती FSDA की यह कार्रवाई विशेष रूप से होली और रमज़ान के मद्देनजर की गई, क्योंकि इन त्योहारों में खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद, घी, खाद्य तेल, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, मिठाइयां, बेसन और मैदा की मांग बढ़ जाती है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिलावट की आशंका अधिक रहती है, इसलिए लगातार निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। ठाकुरगंज खोयामंडी में चला जागरूकता अभियान 27 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा ऑन व्हील्स (FSW) के माध्यम से ठाकुरगंज खोयामंडी में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान आम लोगों और खोया व्यापारियों को मिलावट के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। व्यापारियों द्वारा लाए गए खोये की मौके पर प्रारंभिक जांच भी की गई और उन्हें जांच परिणाम से अवगत कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर कलेक्ट्रेट पहुंचे मंडलायुक्त:शिकायतों और जांचों के निस्तारण में देरी पर जताई नाराजगी
    Next Article
    काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट:बेंगलुरु से नेपाल जा रहे 166 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें, दो घंटे एयरपोर्ट पर रुका रहा विमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment