Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट:बेंगलुरु से नेपाल जा रहे 166 यात्रियों की बढ़ी धड़कनें, दो घंटे एयरपोर्ट पर रुका रहा विमान

    2 hours ago

    1

    0

    नेपाल में खराब मौसम के चलते शुक्रवार को बेंगलुरु से काठमांडू जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को अचानक वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। काठमांडू के आसमान में छाई धुंध और खराब दृश्यता के कारण जब विमान वहां लैंड नहीं कर सका तो पायलट ने एहतियात बरतते हुए वाराणसी एटीसी से संपर्क किया। उसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। दोपहर करीब 3:15 बजे विमान आईएक्स-874 की वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। उसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस ​विमान में कुल 166 यात्री सवार थे। विमान के वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल रिफ्यूलिंग की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान यात्री विमान के भीतर ही बैठे रहे और मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। मौसम साफ होने की जानकारी मिलने तक करीब 2 घंटे तक विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही रुका रहा। उसके बाद काठमांडू में मौसम न होने के चलते शाम 5:15 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट से पुनः बेंगलुरु एयरपोर्ट के लिए वापस उड़ान भरा। इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि काठमांडू में मौसम खराब होने के चलते विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी। ऐसे में विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। दो घंटे इंतजार के बाद भी काठमांडू एयरपोर्ट पर मौसम सामान्य नहीं होने पर होने पर विमान को वाराणसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए वापस भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FSDA की टीम ने पकड़ा संदिग्ध पिकप:बीते सात दिनों में 88 सैंपल लिए; ₹1.5 करोड़ का माल जब्त, ₹60 लाख का नष्ट
    Next Article
    पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भाजपा छोड़ सपा में लौटे:फेसबुक पर मोदी-योगी की जगह अखिलेश यादव के साथ लगाई तस्वीर, पीलीभीत में सियासी हलचल तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment