Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Fujairah Road Accident: भारतीय दूतावास अधिकारी ने की पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात, दिया मदद का आश्वासन

    23 hours ago

    2

    0

    दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने फुजैराह में हुई सड़क दुर्घटना के पीड़ित भारतीयों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ‘खलीज टाइम्स’ की बृहस्पतिवार की खबर के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में बुधवार को 18 वाहनों और पांच ट्रकों से जुड़ी दुर्घटना में भारतीयों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दुबई एवं उत्तरी अमीरात स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने आज फुजैराह के अस्पतालों का दौरा किया।उन्होंने कल हुई इस दुखद सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और लोगों की जान जाने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।’’ भारतीय दूतावास ने कहा कि अधिकारी ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से भी मुलाकात की और इलाज करा रहे जीवित बचे भारतीय नागरिकों के स्वास्थ्य और उनके ठीक होने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। दूतावास ने कहा, ‘‘वाणिज्य दूतावास की ओर से परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।’’ दूतावास ने अब तक यह नहीं बताया है कि इस दुर्घटना में कुल कितने भारतीय घायल हुए हैं। केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में से तीन एक ही परिवार के थे जो केरलम के रहने वाले थे।उन्होंने पीड़ितों की पहचान मोहम्मद असमिल और उसकी जुड़वां बहनों - मिसना जुबिन और मोहम्मद फायिस के रूप में की है। ये सभी मलप्पुरम के वेंगारा के रहने वाले थे। ‘अरब न्यूज’ की खबर के अनुसार फुजैराह पुलिस ने बताया कि बुधवार मध्य रात्रि से कुछ समय पहले फुजैराह के प्रवेश द्वार के पास शेख खलीफा बिन जायद रोड पर एक ट्रक चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया।पुलिस के अनुसार, ट्रक ने पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मारी, फिर पलट गया और कई अन्य वाहनों से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से 15 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 15 अन्य का उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP Voters List: 8.19 लाख नए नाम जुड़े, संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंची
    Next Article
    Mahadev App मामले में CBI की 6 राज्यों में छापेमारी, 33 ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment