Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौ रक्षा वाहिनी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:सुल्तानपुर में गोकशी पर सख्त कार्रवाई, फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की उठाई आवाज

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में गौ रक्षा वाहिनी ने सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें गौवंश संरक्षण, पशु कल्याण, किसानों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। ज्ञापन में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी और छाया की व्यवस्था, आवारा गौवंश को गौशालाओं में भेजने के लिए विशेष अभियान चलाने, गौकशी पर सख्त कार्रवाई करने तथा किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर प्रमुखता से ध्यान आकर्षित कराया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने संगठन की ओर से प्रशासन का ध्यान जनपद की जमीनी समस्याओं की ओर खींचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो समस्या और गंभीर हो सकती है। सिंह ने विशेष रूप से कहा कि भीषण गर्मी में गौवंश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है, इसलिए पानी और छाया की व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि आवारा पशुओं से किसानों की फसल को भारी नुकसान हो रहा है, जिसके लिए ठोस नीति बनाना आवश्यक है। ज्ञापन में पशु छोड़ने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई करने, बीमा घोटालों की जांच कराने, पशु बाजार लाइसेंसधारकों की समीक्षा करने, आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए नीति बनाने और जनपद स्तर पर हेल्पलाइन/कंट्रोल रूम स्थापित करने जैसे तत्काल कदम उठाने की भी मांग की गई। संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि गौसेवा केवल आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। महामंत्री लक्की बरनवाल ने गौशालाओं की स्थिति सुधारने के साथ-साथ पशुओं के भोजन और चिकित्सा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिला महामंत्री शनि मिश्रा ने हर महीने गौशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। गौ रक्षा वाहिनी ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेगा, जिससे जनपद में गौसंरक्षण, किसान हित और जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में आंधी-बारिश से पानी की टंकी लटकी, VIDEO:उद्घाटन से पहले ही टूटी, लोग बोले- ये जल जीवन मिशन की मौत की टंकी
    Next Article
    गोंडा मेडिकल कॉलेज में जलभराव:बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, एक्सरे और सीटी स्कैन करवाने वाले मरीजों को परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment