Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा आईजी ने दिए बॉर्डर इलाकों में विशेष निगरानी निर्देश:नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने नेपाल में 5 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। गोंडा देवीपाटन रेंज के अंतर्गत बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिले नेपाल से सटे हुए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। आईजी पाठक ने इन तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सीमावर्ती इलाकों में स्थित 73 चेकपोस्ट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जांच की जाए और बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी सीमा पार करने की अनुमति न दी जाए। विशेष निगरानी रखने पर जोर निर्देशों में रात्रि के समय भी सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, नेपाल से सटे गांवों में भी चौकसी बढ़ाने और वहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जानकारी एकत्र करने के आदेश दिए गए हैं। नेपाल में चुनाव के कारण, 2 मार्च की रात से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भंसार केंद्र बंद कर दिया जाएगा। इससे भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने-जाने वाले वाहनों पर असर पड़ेगा। बिना भंसार के किसी भी भारतीय वाहन को नेपाल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। आईजी अमित पाठक ने बताया कि नेपाल में एक विवाद के बाद ये चुनाव हो रहे हैं, जिसके चलते सीमावर्ती इलाके पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सतर्कता बरतने के निर्देश सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हम लोगों द्वारा सभी सुरक्षा एजेंसियों से बात भी की जा रही है। किसी भी प्रकार की दिक्कत बॉर्डर इलाकों में किसी को नहीं होने दी जाएगी लगातार हम लोग विशेष तौर पर चेकिंग अभियान चला करके नजर रख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में सुहागरात पर दुल्हन को सास ने मारे थप्पड़:बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी, पति को छूने से मना किया
    Next Article
    बस्ती में घर से 25 लाख की चोरी:छत की ग्रिल काटकर घुसे, CCTV की डीवीआर भी ले गए, परिवार लखनऊ में था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment