Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा घाघरा नदी खतरे निशान से 22cm नीचे:जलस्तर घटने से कटान तेज, बाढ़ खंड विभाग रोकने में जुटा, तटीय इलाकों में खतरा

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। आज सोमवार दोपहर 12 बजे नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। बीते 24 घंटों से जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जलस्तर में तेजी से कमी आने के कारण तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्रों के तटीय इलाकों में नदी ने कटान तेज कर दिया है। तटबंध के किनारे भी तेज गति से कटान हो रहा है, जिससे बाढ़ खंड विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह से जारी कटान को रोकने के लिए विभाग के प्रयास जारी हैं, लेकिन कटान थम नहीं रहा है। नदी के तेज कटान के कारण तरबगंज तहसील के बाणी माझा क्षेत्र से लगभग 15 परिवार एक महीने के भीतर पलायन कर चुके हैं। स्थानीय ग्रामीण भी नदी के कटान को रोकने के लिए पेड़ की डालियां और फूस के मकानों के अवशेष डालकर प्रयास कर रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे घाघरा नदी में कुल 166847 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गिरजा बैराज से 125721 क्यूसेक, शारदा बैराज से 39395 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1731 क्यूसेक पानी शामिल है। इसके बावजूद नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। गोंडा खंड विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि विभाग 24 घंटे से तटबंधों और तटीय इलाकों की लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जलस्तर घटने के साथ कटान शुरू हो गया है, लेकिन फिलहाल तटबंध सुरक्षित हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है। नदी का जलस्तर 20 अगस्त के बाद काफी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है अभी फिलहाल हम लोग तटबंध की सुरक्षा में लगे हुए हैं लगातार तटबंध पर हम लोग मौजूद हैं। बीती रात 8:00 बजे नदी खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर थी लेकिन आज दोपहर में 22 सेंटीमीटर नीचे हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में लकवाग्रस्त मां से जमीन छीनी:इलाज भी नहीं होने दिया, वृद्धा ने बड़े बेटों पर लगाया कब्जा और मारपीट का आरोप
    Next Article
    आगरा में भोले के दर्शन को उमड़ी भीड़:जल चढ़ाने के लिए 4 बजे से लग रही लाइन, शाम को होगी महाआरती, पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment