Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा-हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी:रेल मंत्री ने सांसद करण भूषण के पत्र पर दी मंजूरी, जाम की समस्या होगी खत्म

    5 hours ago

    1

    0

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह के पत्र पर हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह ओवरब्रिज गोंडा-हुजूरपुर-करनैलगंज मार्ग पर बनेगा, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। रेल मंत्री ने सांसद करण भूषण सिंह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। इस ओवरब्रिज के निर्माण से क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। करनैलगंज से हुजूरपुर और हुजूरपुर से गोंडा, लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को प्रतिदिन घंटों जाम में फंसना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती थी। स्थानीय लोगों द्वारा इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान इसका निर्माण कराने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। सांसद करण भूषण सिंह ने बीते 12 मार्च 2026 को दिल्ली में लोकसभा सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने गोंडा-बाराबंकी रेल खंड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 282 (हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग) पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग रखते हुए एक मांग पत्र भी दिया था। स्वीकृति मिलने के बाद सांसद करण भूषण सिंह ने आज अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, "विगत 12 मार्च को मैंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 282 पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। आज इसकी स्वीकृति मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है, जो क्षेत्र के लिए अत्यंत सुखद और ऐतिहासिक पल है।" यह निर्माण केवल एक पुल का निर्माण नहीं बल्कि करनैलगंज और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता के सुरक्षित,सुगम और निर्बाध आवागमन की दिशा में एक बड़ा कदम है मैं इसके लिए रेल मंत्री का सह्रदय धन्यवाद देता हूं। यह निर्माण केवल एक पुल का निर्माण नहीं बल्कि करनैलगंज और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता के सुरक्षित,सुगम और निर्बाध आवागमन की दिशा में एक बड़ा कदम है मैं इसके लिए रेल मंत्री का सह्रदय धन्यवाद देता हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- प्राइवेट स्कूल पर अचानक 25% फीस बढ़ाने का आरोप:पेरेंट्स ने पहुंचकर दर्ज कराया विरोध, कहा- मनमानी फीस वसूल रहे
    Next Article
    शाहजहांपुर में कार-बाइक टक्कर में परिवार के चार सदस्य घायल:बहन की शादी का कार्ड देने ससुराल जा रहे थे, सभी का इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment