Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शक्ति संवाद में सीडीओ ने सुनी छात्राओं की समस्याएं:हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 के तहत सीडीओ ने छात्राओं से संवाद किया

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में महिला कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के द्वितीय चरण के तहत 'शक्ति संवाद' मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा ने की। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से इन योजनाओं से मिल रहे लाभों के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान, छात्रा देवांशी नारायण मिश्रा ने अपने क्षेत्र की जर्जर सड़क की समस्या उठाई। इस पर सीडीओ ने तत्काल सर्वे कराकर सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस मेगा इवेंट में लगभग 102 बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक, मिशन शक्ति टीम के सदस्य, पुलिस विभाग और महिला कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICU में एडमिट अखिलेश दुबे की डायबिटीज बढ़ी:MRI रिपोर्ट अभी नहीं आई, 8 महीने से जेल में है; 7 दिनों तक हार्टबीट मॉनिटर होगी
    Next Article
    बे-मौसम बारिश से फसल को नुकसान, डीएम खेतों में पहुंचे:डीएम ने खेतों में पहुंचकर किसानों से बात कर सर्वे के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment