Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा इंटरमीडिएट के 361 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नागरिक शास्त्र परीक्षा:हाईस्कूल के दो छात्र ने छोड़ी सिलाई की परीक्षा, 5220 ने उपस्थित

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र और हाई स्कूल की सिलाई विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान कुल 363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा में 5641 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 5220 ने ही परीक्षा दी, जबकि 361 अनुपस्थित रहे। इसी तरह, हाई स्कूल सिलाई विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत दोनों परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र के साथ 4 जोनल, 18 सेक्टर और 151 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 151 केंद्र व्यवस्थापकों ने भी सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी। नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोंडा जिले को शासन द्वारा अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिला मुख्यालय पर सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था, जहां से सीधे नजर रखी जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि इंटरमीडिएट के 361 और हाई स्कूल के दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि 5220 इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों ने नागरिक शास्त्र की परीक्षा दी। डॉ. रामचंद्र ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों से बात कर सुनिश्चित किया कि कोई समस्या नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी गड़बड़ी या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवा में ग्लोबल कूटनीति:सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा चर्चा में, हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे
    Next Article
    हापुड़ में महिला से दिनदहाड़े ठगी:मार्केट जाते समय महिला और पुरुष ने रोका, बातों में फंसाकर 8 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment