Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवा में ग्लोबल कूटनीति:सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा चर्चा में, हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित सिंगापुर और जापान दौरे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। चर्चा का केंद्र उनके दौरे का एजेंडा कम, बल्कि उनका पारंपरिक भगवा पहनावा ज्यादा बना हुआ है। भगवा वस्त्रों में ही विदेश यात्रा मुख्यमंत्री इस बार भी अपने पारंपरिक भगवा कुर्ता-चोला में ही विदेश यात्रा पर जाएंगे। आमतौर पर देश में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक योगी आदित्यनाथ अपने इसी पहनावे में नजर आते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उनकी व्यक्तिगत और वैचारिक पहचान का हिस्सा बन चुका है। जापान में करेंगे हनुमान मंदिर के दर्शन दैनिक भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार, जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एक हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगे। यह मंदिर राजधानी टोक्यो से करीब 40–50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बताया जा रहा है। इस यात्रा को सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। सैंडल की जगह जूते पहन सकते हैं सीएम के फुटवियर को लेकर भी चर्चा है। आमतौर पर सर्दी हो या गर्मी, योगी आदित्यनाथ सैंडल पहनते हैं। लेकिन इस विदेश दौरे में वे औपचारिक जूते (शूज़) पहन सकते हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल और मौसम दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। 22 फरवरी को सिंगापुर रवाना होंगे सीएम ऑफिस के अनुसार 22 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। सीएम का दौरा 23 व 24 फरवरी को सिंगापुर और 25 व 26 फरवरी को जापान में प्रस्तावित है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य निवेश आकर्षित करना, औद्योगिक सहयोग बढ़ाना और उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करना बताया जा रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने पारंपरिक परिधान में विदेश यात्रा की हो, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है। समर्थकों के अनुसार यह भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रतीक है, वहीं विपक्ष इसे प्रतीकात्मक राजनीति से जोड़कर देख रहा है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… शंकराचार्य विवाद- डिप्टी सीएम ने बटुकों की पूजा की:लखनऊ में घर बुलाया, तिलक लगाया; कहा था- चोटी खींचना महापाप यूपी में शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण बटुकों की पूजा की। उन्होंने गुरुवार सुबह लखनऊ आवास में 101 बटुकों को आमंत्रित किया। पत्नी नम्रता पाठक के साथ सभी बटुकों का तिलक लगाया। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फूल बरसाए। इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। पूजा के बाद डिप्टी सीएम ने X पर लिखा- बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन ने खिलौना तोड़ा तो भाई ने किया सुसाइड:रायबरेली में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दी, दो घंटे बाद कमरे में लाश मिली
    Next Article
    गोंडा इंटरमीडिएट के 361 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नागरिक शास्त्र परीक्षा:हाईस्कूल के दो छात्र ने छोड़ी सिलाई की परीक्षा, 5220 ने उपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment