Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के 114 साल पुराने बिसुही पुल का होगा निर्माण:केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, वैकल्पिक मार्ग के बारे में पूछा

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण की मांग अब रंग ला रही है। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर स्थित इस पुल के दो लेन निर्माण परियोजना को स्वीकृति देने से पहले सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने वैकल्पिक मार्ग, रूट डायवर्जन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी है। यह कदम विधायक विनय कुमार द्विवेदी द्वारा सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के बाद उठाया गया है, जिस पर अब उत्तर प्रदेश और भारत सरकार दोनों स्तरों पर कार्य शुरू हो गया है। रिपोर्ट में इन विवरणों की मांग इसलिए की गई है क्योंकि यह पुल सीधे गोंडा को बलरामपुर से जोड़ता है। निर्माण के दौरान बिना उचित वैकल्पिक मार्ग या रूट डायवर्जन के पुल बंद करने से प्रतिदिन लाखों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या से रिपोर्ट मिलने के बाद, सड़क परिवहन मंत्रालय उस पर विचार करेगा और फिर पुल निर्माण परियोजना को अंतिम स्वीकृति प्रदान करेगा। मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या के अधिशासी अभियंता एसके मिश्र को निर्देश दिया है कि वे पुल निर्माण के समय यातायात प्रभावित होने और अन्य संभावित समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करें। इस परियोजना को तभी स्वीकृति दी जाएगी जब इन चिंताओं का समाधान हो जाएगा। अधिशासी अभियंता एसके मिश्र ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट तैयार करने में गोंडा के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द इस पुल का निर्माण शुरू कराया जा सके और सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से इसकी स्वीकृति मिल जाए। रिपोर्ट देने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या द्वारा गोंडा में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर इसे शासन को भेजा जाएगा ताकि बाद में कोई इसमें बदलाव न हो। सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या से मांगे गए रिपोर्ट को लेकर के लगातार 14 दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम लोगों की मांग पर जल्द ही इस पुल के निर्माण को लेकर के सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाएगी, क्योंकि यह पुल अब काफी जर्जर हो गया है कभी भी पुल गिर सकता है हम लोगों के धरना प्रदर्शन पर ही अब यह पूरी प्रक्रिया शुरू हुई है। बिना वैकल्पिक मार्ग बनाएं अगर बंद किया जाएगा तो भी दिक्कत है रिपोर्ट मांगी गई है ठीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 12 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें, एंबुलेंस भी फंसी रही
    Next Article
    55 साल में सीजन की सबसे गर्म रात:एक दिन में 6.9 डिग्री बढ़ा पारा, गेहूं और सरसों की पैदावार होगी कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment