Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के केजीएन पब्लिक स्कूल में हंगामा:दूसरे समुदाय का युवक छात्रा से कर रहा था छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में स्थित केजएन पब्लिक स्कूल सेहरिया चौराहा एक गंभीर मामले को लेकर सुर्खियों में है। यहां नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने विशेष समुदाय के युवक परवेज खान पर स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करने और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। आज जब छात्रा के भाई ने इस मामले को लेकर विद्यालय पहुंचकर विरोध किया तो उसके साथ आरोपी परवेज खान,वारिस खां,सलाउद्दीन हाफिज, इसराइल, जकीरे, साजिद, अरशद, इमरान और 10-15 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला किया और गाली-गलौज करते हुए भगा दिया है। पीड़ित छात्रा के भाई ने जब 'लव जिहाद' फैलाने का आरोप लगाया तो सलाउद्दीन हाफिज ने जवाब दिया, "लव जिहाद फैलाएंगे, जो करना है कर लो।" छात्रा के पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि वारिस खान द्वारा आए दिन विद्यालय में मौलवी बुलाकर बच्चों का ब्रेनवॉश करने का प्रयास किया जा रहा है। पिता ने इस अवैध रूप से संचालित विद्यालय में धर्मांतरण और ब्रेनवॉश की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर कौड़िया बाजार पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में आठ नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कटरा बाजार पुलिस ने आरोपी परवेज खान, वारिस खान, सलाउद्दीन हाफिज और इसराइल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी परवेज खान द्वारा छात्रा के इंस्टाग्राम पर भेजे गए कुछ चैट भी सामने आए हैं। इनमें छात्रा बार-बार उसे परेशान न करने और अपने पिता को बताने की बात कह रही थी। इसके बावजूद परवेज खान उसे लगातार मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। आज जब छात्रा के भाई के पास मोबाइल फोन था और दोबारा मैसेज पहुंचा, तब उसने विद्यालय जाकर विरोध किया था। वही कौड़िया बाजार थाना अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर के विद्यालय में जांच किया है।चार लोगों को हिरासत में लेकर के जांच शुरू कर दी है। 8 नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज और अश्लील कमेंट करने के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर के भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही साथ लड़की नाबालिग है ऐसे में आरोपियों पर पोक्सो एक्ट की भी धारा लगाई गई है और भी आरोपी जो इसमें फरार हैं उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा लगातार जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डाला लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चित्रकूट में रामनगर नहर के पास हादसा, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम
    Next Article
    ताज महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी:शिल्पग्राम से 1.5km है दूरी, 500 स्टॉल लगेंगे, सेलिब्रिटी नाइट के पंडाल भी तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment