Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा कमिश्नर दुर्गाशक्ति नागपाल सीएम योगी से मिलीं:देवीपाटन मंडल को नई पहचान दिलाने की तैयारी, सीएम ने विजन प्लान की सराहना की

    6 hours ago

    2

    0

    गोंडा देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की है उन्होंने मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडल के समग्र और योजनाबद्ध विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने इस विजन डॉक्यूमेंट की सराहना करते हुए इसे जल्द लागू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री को बहराइच का ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) भेंट किया है। मुलाकात के दौरान, मंडलायुक्त ने सीएम के सामने मंडल के चारों जनपदों - गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती - की संभावनाओं, प्रमुख चुनौतियों और उनके समाधान पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि देवीपाटन मंडल कृषि, धार्मिक पर्यटन, वन एवं प्राकृतिक संसाधनों, सीमा क्षेत्रीय व्यापार और सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयुक्त ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि योजनाबद्ध तरीके से आधारभूत संरचना, सिंचाई, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में कार्य करके मंडल को प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से गोंडा, श्रावस्ती और बलरामपुर में बौद्ध एवं धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं पर जोर दिया। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क, होटल और यात्री सुविधाओं के विकास से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जा सकता है। बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र में इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई। कृषि क्षेत्र में, आयुक्त ने आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, फसल विविधीकरण और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मंडल में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आयुक्त ने मुख्यमंत्री को देवीपाटन मंडल में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स की प्रगति से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने मंडल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति और उनकी प्रगति की जानकारी दी। प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के विकास को लेकर प्रस्तुत योजनाओं एवं सुझावों की सराहना की तथा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है। आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मंडल के समग्र विकास के लिए शासन स्तर से निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप देवीपाटन मंडल को विकास, सुशासन, रोजगार, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यातायात नियम तोड़ने पर 481 वाहनों का चालान:मऊ में ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2 वाहन सीज
    Next Article
    कायमगंज सीएचसी में हाथ पंखों से मरीजों को पहुंचाई राहत:गुल बिजली में जनरेटर का हैंडल गायब, टॉर्च लेकर 15 मिनट तक ढूंढते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment