Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 300 से अधिक जगहों से हटा अवैध कब्जा:अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 15 दिन में कार्रवाई, सरकारी जमीनें कराईं मुक्त

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर पिछले 15 दिनों से यह अभियान जारी है, जिसके तहत सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। सोमवार तक जिले में 300 से अधिक स्थानों से अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं। इनमें मुख्य रूप से चकमार्ग, खलिहान और अन्य सार्वजनिक भूमि शामिल हैं, जिन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इस अभियान के लिए प्रत्येक तहसील में 5 से 7 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में नायब तहसीलदार, तहसीलदार और एसडीएम जैसे अधिकारी शामिल हैं, जो मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश करते हैं और अवैध अतिक्रमण हटवाते हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी अवैध अतिक्रमण की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो जाता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी और चारों तहसीलों के एसडीएम इस अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बबीता चौहान ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना:कहा- लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारा, अब दूसरों को आने नहीं दूंगी हो गया है
    Next Article
    बरेली में इफको फैक्ट्री कर्मचारी की ट्रेन से कटकर मौत:भमोरा में ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment