Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 36000 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध होने का दावा:फिर भी लग रही लाइनें, गैस से पहले डिलीवरी का मिल रहा मैसेज

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता के दावों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जिला आपूर्ति विभाग ने जिले में 36,000 एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होने का दावा किया है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गैस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति विभाग द्वारा होम डिलीवरी का दावा और भीड़ न लगाने की अपील के बावजूद, कई उपभोक्ताओं को उनके घरों तक सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां बुकिंग के बाद मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज आ जाता है, लेकिन उपभोक्ता को सिलेंडर प्राप्त नहीं होता। जिला पूर्ति कार्यालय इन मामलों की जांच कर रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में बिना गैस सिलेंडर मिले उपभोक्ताओं को डिलीवरी का मैसेज मिल गया है।उपभोक्ताओं को 45 दिन की अवधि के नियम से भी परेशानी हो रही है। एक सामान्य परिवार में गैस सिलेंडर 26 से 30 दिनों में खत्म हो जाता है, ऐसे में 15 दिनों की अतिरिक्त प्रतीक्षा अवधि उनके लिए मुश्किलें बढ़ा रही है। गोंडा के जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने इस संबंध में बताया कि विभाग लोगों से भीड़ न लगाने की अपील कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन लोगों को डिलीवरी मैसेज मिलने के बावजूद गैस नहीं मिली है, वे शिकायत करें, उनकी जांच कराई जाएगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि किसी को भी लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है और छोटी-मोटी दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कालाबाजारी या ओवर-रेटिंग की शिकायत मिलने पर ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसे करने वाले हमेशा याद रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहादत दिवस पर मेरठ कॉलेज में शहीदों को नमन:लोगों ने फूलमालाएं चढ़ाकर किया स्मरण, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
    Next Article
    पुलिस सिस्टम की तरह तैनात होंगी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सेना:हर जिले में होंगे 27 गुट, महामंडलेश्वर बोले-गौ माता की रक्षा के लिए जान भी दे सकते है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment