Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहादत दिवस पर मेरठ कॉलेज में शहीदों को नमन:लोगों ने फूलमालाएं चढ़ाकर किया स्मरण, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर मेरठ कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर जल और दूध से अभिषेक कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए इन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके साहस और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भगत सिंह के विचारों को जीवन में उतारने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अमरजीत पिन्की चिन्योटी, यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन अध्यक्ष पंकज अनेजा, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष समीर कोहली, महामंत्री ताहिर इस्लाम, संगठन मंत्री सौरभ भारद्वाज, आकाश, वतन देव कुमार, जोशी किशन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। शहीदों की शहादत को कोटि-कोटि नमन करते हुए उपस्थित लोगों ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बिक रहे थे डुप्लीकेट बैट, ग्लब्स और पैड:गुरुग्राम की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा, लाखों की कीमत का माल जब्त
    Next Article
    गोंडा में 36000 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध होने का दावा:फिर भी लग रही लाइनें, गैस से पहले डिलीवरी का मिल रहा मैसेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment