Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 4 घंटे से मूसलाधार बारिश, 20 MM दर्ज:अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी; अब तक सामान्य से 22% कम बारिश

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह करीब 8 बजे से जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। करीब चार घंटे से लगातार जारी बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले चार घंटे में जिले में करीब 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है। बारिश से तापमान गिरा, दोपहर में 29 डिग्री पहुंचा लगातार हो रही बारिश के कारण गोंडा के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार दोपहर 12 बजे जिले का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों में तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था। बारिश के कारण मौसम सुहाना हुआ, लेकिन लगातार तेज बरसात से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है। सामान्य से 22% कम बारिश, अगस्त में सबसे कम बरसात मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 17 अगस्त 2026 तक गोंडा में सामान्य तौर पर 574.4 MM बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले अब तक जिले में 447.3 MM बारिश दर्ज की गई है। यानी जिले में अब तक सामान्य से करीब 22% कम बारिश हुई है। अगस्त में इस साल अब तक बारिश का आंकड़ा सबसे कम रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है। अगले तीन दिन तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने गोंडा समेत आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को तेज बारिश के साथ हवाएं चलने और आकाशीय बिजली का खतरा भी बताया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार से ही जिले में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। सोमवार सुबह 8 बजे से बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में कई टीमें लगाई गई हैं और मौसम से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बारिश या जलभराव के कारण समस्या होने पर जिला आपदा कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में तत्काल सूचना दी जा सकती है। प्रशासन की टीमें जरूरत के अनुसार मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पांचालघाट पर गंगा में डूबे चार कांवड़िये:शाहजहांपुर से जल लेने गए थे, तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए
    Next Article
    प्रयागराज में ईंट-पत्थर चले, 2 घायल:दो साल पुराने विवाद में लाठी-डंडे, सरिया, फरसा लेकर पहुंचे थे 15-20 लोग, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment