Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में आईजी-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर चेक; एचएचएमडी से होगी परीक्षार्थियों की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं कल 14 मार्च से शुरू हो रही है। यह परीक्षा जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहले दिन, यानी 14 मार्च को, दोनों पालियों में कुल 9600 परीक्षार्थी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा देंगे। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक और गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर तथा परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जांच की है। दोनों अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आईजी पाठक और एसपी जायसवाल ने सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षार्थी की एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) के माध्यम से सघन जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले तीन स्तरीय चेकिंग अनिवार्य होगी। किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली इन चार पालियों की परीक्षा में कुल 19200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो और परीक्षा सकुशल संपन्न हो। यातायात पुलिस कर्मियों को परीक्षा केदो के आसपास तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जाम की स्थिति ना उत्पन्न होने पाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गीतावाटिका में गूंजा 'हरे कृष्ण' महामंत्र:श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ सात दिवसीय संकीर्तन
    Next Article
    मुरादाबाद में अमन-चैन से हुई जुमा अलविदा की नमाज:DM-SSP भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे; बोले- शांति और आपसी सौहार्द से मनाएं त्योहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment