Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गीतावाटिका में गूंजा 'हरे कृष्ण' महामंत्र:श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ सात दिवसीय संकीर्तन

    1 hour ago

    1

    0

    हनुमानप्रसाद पोद्दार की 55वीं तिरोधान तिथि के पावन अवसर पर गीतावाटिका में आयोजित सात दिवसीय अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का समापन शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और भक्त उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए और भाईजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न स्थानों से आई संकीर्तन मण्डलियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने ढोल, मंजीरे और करताल की मधुर ध्वनि के साथ भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन किया। इस दौरान हरे कृष्ण महामंत्र सहित भगवान के विभिन्न नामों के सामूहिक गान से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहा। प्रभातफेरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब तिरोधान तिथि के दिन सुबह भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो भाईजी के पवित्र कमरे से शुरू होकर राधाकृष्ण साधना मंदिर की परिक्रमा करते हुए समाधि तक पहुंची। रास्ते में श्रद्धालु ढोल, मंजीरे और करताल के साथ हरिनाम का भव्य संकीर्तन करते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए, जिससे पूरा गीतावाटिका परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। समाधि स्थल पर भव्य आरती हुई इसके बाद समाधि स्थल पर पद-गायन और आरती सम्पन्न हुई तथा पूज्य श्रीभाईजी का श्रद्धार्चन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पूज्य बाबा की आरती और गिरिराज जी की परिक्रमा भी सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। उसके बाद श्रद्धालुओं को श्रीगिरिराज भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने भाईजी की पावन स्मृतियों को नमन करते हुए भक्ति-भाव से हरिनाम संकीर्तन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गीतावाटिका में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन में हिस्सा लेकर भक्ति रस का अनुभव किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राहुल बोले- मोदी साइकोलॉजिकली खत्म:अमेरिका के आगे नरेंदर ने सरेंडर कर दिया, वह अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं
    Next Article
    गोंडा में आईजी-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर चेक; एचएचएमडी से होगी परीक्षार्थियों की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment