Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में आठवां पोषण पखवाड़ा शुरू, महिलाएं हुई सम्मानित:कमिश्नर, डीएम,सीडीओ ने किया शुभारंभ; नारी शक्ति वंदन पर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के जिला पंचायत सभागार में आज आठवें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका शुभारंभ कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील, गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया है। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों और जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा महिलाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं की गोद भराई रस्म भी की गई। अधिकारियों ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के बाद, इसी स्थान पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के उपलक्ष्य में डॉ. अनीता मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरक्षण तो दे दिया गया है, लेकिन महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता में भी बदलाव आना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने जोर दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। बढ़ेगी महिलाओं की जिम्मेदारी अब राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के कंधों पर घर की जिम्मेदारी होती थी, अब उन पर जिले, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र की भी जिम्मेदारी होगी। महिलाओं को इस अधिनियम का बढ़-चढ़कर स्वागत करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि घर और परिवार संभालने वाली महिला जब देश और प्रदेश के लिए कोई फैसला लेगी, तो वह भावनाओं से भरा होगा और उसमें सभी का हित निहित होगा। जिलाधिकारी और सीडीओ ने भी नारी शक्ति वंदन और महिला आरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को इस विषय पर जागरूक करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कुत्ते को काट कर घर में छुपाया:बदबू आने पर पता चला, गली में डर का माहौल, FIR दर्ज
    Next Article
    हाथरस में कंटेनर-बोलेरो की टक्कर, 6 लोग घायल:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हादसा, गंगा स्नान से लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment