Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में आयुक्त ने किया कार्यालयों का निरीक्षण:साफ-सफाई उचित ना मिलने पर लगाई फटकार, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

    10 hours ago

    2

    0

    गोंडा देवीपाटन मंडल की नवागत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज बुधवार को आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया है। वहीं उचित साफ-सफाई न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है। आयुक्त नागपाल ने कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, नियमित रंगाई-पुताई कराने और कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व सुव्यवस्थित कार्यालय कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाता है और आमजन में सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयीन कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने को प्राथमिकता बताया। उन्होंने फाइलों के समुचित रखरखाव, अद्यतन अभिलेखों की उपलब्धता और आवश्यक दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के बाद आयुक्त ने जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया और आमजन की समस्याओं को सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें व समस्याएं उनके समक्ष प्रस्तुत कीं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शवा हत्याकांड: मुख्य आरोपी आमिर को उम्रकैद:बुलंदशहर कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपी बरी, 67 हजार का जुर्माना
    Next Article
    मतदाता सूची में 'डिलीट' मार्क, 25 अप्रैल तक सुधारें:सपा जिलाध्यक्ष की अपील- त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment