Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला:AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर विरोध, बोले- राहुल ने भारत की छवि खराब की

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका है और भाजपाइयों ने राहुल गांधी पर भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल करने और राष्ट्र विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के पास किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आरोप लगाया गया कि दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कहने पर शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। भाजपा का मानना है कि यह कृत्य भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि खराब करने का प्रयास था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारत को लेकर राष्ट्र विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं और देश के अच्छे कार्यों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा। दीपक गुप्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने यह झूठ फैलाया कि भारतीय डेटा बेचा जा रहा है और चीनी उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गलगोटिया यूनिवर्सिटी की एक छोटी सी गलती थी, जिसे तुरंत सुधार लिया गया। गुप्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा समिट स्थल पर पहुंचकर की गई 'अश्लीलता' से भारत की 'बड़ी बेज्जती' हुई है। गुप्ता ने राहुल गांधी के देश विरोधी बयानों को स्वतंत्रता की आड़ में देशद्रोह के समान बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन भारत को दुनिया के सामने असभ्य और अविकसित दिखाने की साजिश है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित थे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में कांग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ का विस्तार:पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सहायता देने की घोषणा, संविधान रक्षा की शपथ
    Next Article
    एक कंट्रोल रूम से 92 हजार परीक्षार्थियों पर नजर:वाराणसी के 118 केंद्रों पर चल रही परीक्षा, क्वींस राजकीय कॉलेज में 30 एक्सपर्ट की ड्यूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment