Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक कंट्रोल रूम से 92 हजार परीक्षार्थियों पर नजर:वाराणसी के 118 केंद्रों पर चल रही परीक्षा, क्वींस राजकीय कॉलेज में 30 एक्सपर्ट की ड्यूटी

    12 hours ago

    1

    0

    UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल व सेंधमारी राेकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से लैस किया गया है जो सीधे पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से जोड़े गए हैं। इस कंट्रोल रूम में 30 से ज्यादा एक्सपर्ट दिन-रात शिफ्टवाइज ड्यूट कर रहे हैं। जनपद में जेल में बने परीक्षा केंद्रों के साथ साथ कुल 118 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इन सभी परीक्षा केंद्राें की निगरानी सीधे जनपदीय कंट्रोल रूम से किया जा रहा है जो क्वींस कॉलेज से कनेक्टेड है। यहां पर नोडल अधिकारी समेत कुल 30 एक्सपर्ट स्टाफ को तैनात किया गया है जो प्रत्येक केंद्रों पर नजर गड़ाए हुए हैं। वाराणसी के DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सभी केंद्र के प्रत्येक कक्ष की निगरानी हो रही है। केंद्रों पर जो भी संदिग्ध गतिविधियां दिख रही हैं उसे कंट्रोल रूम से बताया जा रहा है और अलर्ट किया जा रहा है। पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुमीत श्रीवास्तव भी कंट्रोल रूम का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. संजय भारतीय बताते हैं, एक बार में 10 स्टॉफ कंट्रोल रूम में मौजूद रहता है। यह तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। दिन रात यह सक्रिय है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 92722 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं इसके लिए 08 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 117 स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, 117 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं 117 आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक लगे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला:AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर विरोध, बोले- राहुल ने भारत की छवि खराब की
    Next Article
    'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद:एटा में यादव समाज ने किया प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment