Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में भीषण गर्मी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस:लोग गमछे से मुंह कवर कर निकले; हीटवेव अलर्ट जारी, एक हफ्ते से तापमान में लगातार बढ़त

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है आज शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें 24 घंटे के भीतर एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सूरज की तपिश और लू (हीटवेव) के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर के समय गोंडा की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। बाजार और मुख्य चौराहों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं। वे अपने चेहरे को गमछे, स्कार्फ और चश्मों से ढंककर निकल रहे हैं ताकि लू से बचाव हो सके। ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने के रस और बेल के शरबत की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने आम जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में शरीर में पानी की कमी न होने देने, ओआरएस (ORS) और तरल पदार्थों का सेवन करने तथा सूती और ढीले कपड़े पहनने को कहा गया है। आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जिले में मौसम का मिजाज असामान्य बना हुआ है। तापमान में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से किसानों की चिंता भी बढ़ी है, क्योंकि इसका सीधा असर फसलों और भूजल स्तर पर पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता न होने के कारण गर्म हवाएं (लू) और तेज होंगी, जिससे पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तापमान में बाढ़ देखने को मिल रही है लोगों को एडवाइजरी जारी करके जानकारी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दोपहर में गर्मी चरम पर:उमस से लोग परेशान, बोले- पसीने ने हालत खराब किया
    Next Article
    मैनपुरी में महिला जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन:भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के अधिकारों पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment