Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दोपहर में गर्मी चरम पर:उमस से लोग परेशान, बोले- पसीने ने हालत खराब किया

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी अपने चरम पर है। पिछले दो दिनों से हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से धूप असर बहुत तेज महसूस किया जा रहा है। साथ ही चिपचिपाहट भरे पसीने से लोग परेशान हैं। बाहर निकलने वाले लोग खुद को छाता, टोपी, दुपट्टा, गमछा और अन्य तमाम से चीजों से ढ़ककर निकल रहे हैं। साथ ही राहत के लिए पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। दोपहर के समय शहर के कई एरिया में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रात में भी गर्म हवाएं चलने से परेशानी बनी रहेगी। मंगलवार से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत की उम्मीद है। 1 से 2 डिग्री बढ़ेगा पारा उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत हैं। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं अगले हफ्ते में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उमस ने बढ़ाई बेचैनी उमस के कारण पसीना सूख नहीं रहा है, जिससे लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग में तेजी आई है और कई इलाकों में लोड बढ़ने की स्थिति बन रही है। DM ऑफिस से एडवाइजरी जारी बढ़ते तापमान को देखते हुए शनिवार को डीएम ऑफिस से हीट स्ट्रोक से बचाव, लक्षण और दोपहर के समय ट्रैफिक मैनेमेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के व सूती कपड़े पहनने और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है, क्योंकि ऐसे मौसम में लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जल संरक्षण विषय पर अंतर-कक्षा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित:छात्रों ने दिया जागरूकता संदेश, कार्यक्रम का समापन 'जल है तो जीवन है' के संदेश के साथ हुआ
    Next Article
    गोंडा में भीषण गर्मी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस:लोग गमछे से मुंह कवर कर निकले; हीटवेव अलर्ट जारी, एक हफ्ते से तापमान में लगातार बढ़त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment