Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में बाइक-स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट:सड़क पर एक दूसरे को पीटते रहे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीपल चौराहे पर बाइक और स्कूटी की टक्कर के बाद मारपीट हो गई है यह पूरी घटना पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोंडा नगर कोतवाली पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल सवार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी सवार ने मोटरसाइकिल सवार से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। स्कूटी सवार ने बाइक सवार को जमीन पर गिराकर भी पीटा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग विवाद सुलझाने के बजाय खड़े होकर देखते रहे। इस मारपीट के दौरान घंटे तक लोग मौके पर खड़े होकर के इस पूरे विवाद को देखते रहे जहां आने-जाने वाले लोगों की मौके पर भारी भीड़ भी लग गई थी। मारपीट के बाद दोनों युवक एक दूसरे के गाड़ियों की चाभी निकालते हुए भी सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो 26 फरवरी देर रात्रि का बताया जा रहा है हालांकि, वायरल सीसीटीवी वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चटोरी गली में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान:नगर आयुक्त ने उठाई झाड़ू, आम नागरिक और छात्र भी हुए शामिल
    Next Article
    किदवई नगर के पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद:दुःख जताया और हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment