Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किदवई नगर के पीड़ित परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद:दुःख जताया और हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

    6 hours ago

    1

    0

    आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को मेरठ के किदवई नगर पहुंचकर अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरा घटनाक्रम जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटा वह किदवई नगर रुके। पहले एक नजर डालते हैं हादसे पर 23 फरवरी की शाम किदवई नगर में रहने वाले इकबाल अहमद के घर में अचानक आग लग गई थी, जिसमें उनकी एक पुत्रवधू रुखसार के अलावा पांच बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से ही किदवई नगर में सांत्वना देने वालों का ताता लगा है। सपा और आप के नेता मिलकर जा चुके समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद के अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी परिवार से मिलकर सांत्वना दे चुके हैं। उन्होंने भी हादसे पर दुःख जताया था और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। पिता को गले लगाकर दी सांत्वना चंद्रशेखर आजाद करीब 35 मिनट किदवई नगर में रुके। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वह चंद्रशेखर आजाद को सीधे उसे जगह ले गए जहां परिवार से उनकी मुलाकात होनी थी। इकबाल अहमद को देखते ही वह खड़े हो गए और उन्हें गले लगाया। इसके बाद इकबाल अहमद के हर बेटे से वह मिले और उन्हें सांत्वना दी। खुद को इस जगह रखकर दर्द करें महसूस चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 6 महीने के दोनों बच्चे हो या चार साल के मासूम, उनके फोटो देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने राजस्थान की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वहां एक बच्चे को चोट लगी थी। उस बच्चे की जगह मैंने अपने बच्चों को रख कर देखा तो एहसास हुआ कि पिता का दर्द क्या होगा। यहां तो एक साथ छह लोगों की जान गई है। परिवार के लिए मांगा 5 करोड़ का मुआवजा चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस परिवार के दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्हें जानकारी मिली कि इस परिवार ने इतना बड़ा नुकसान होने के बावजूद किसी भी तरह की मदद लेने से साफ निकल कर दिया। सरकार को चाहिए कि वह खुद आगे आकर आर्थिक रूप से टूट चुके इस परिवार की मदद करे। कम से कम 5 करोड रुपए का मुआवजा इस परिवार को दे। वह खुद सरकार से मांग करेंगे। जल्द से जल्द जांच पूरी कराए प्रशासन परिजनों ने बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद को बताया कि एक सप्ताह इस हादसे को हो चुका है और वह बेघर हैं। दरअसल हादसे वाले दिन अफसरों ने जांच कमेटी बनाकर भेजने की बात कही थी। यह कहा था कि तब तक कोई भी घर में प्रवेश नहीं करेगा। लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई कमेटी यहां नहीं आई है। प्रशासन इस परिवार का दुख समझे और जांच पूरी कर जल्द से जल्द घर परिवार को सौंप दे। अमेरिका- इजरायल में सुपर पावर बनने की होड़ ईरान पर हुए हमले को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अमेरिका, इजरायल जैसे देशों में सुपर पावर बनने की होड़ मची है। कभी किसी देश के राष्ट्रपति को उठा लाते हैं तो कभी किसी देश को धमकाते हैं। ईरान इनकी धमकियों के आगे झुका नहीं इसलिए यह हमला किया गया है। गलतफहमी न पालें तानाशाह देश चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अमेरिका तानाशाही पर आमादा है। उसने हमारे देश के प्रधानमंत्री को भी धमकी दी थी कि करियर खत्म कर देंगे और टैरिफ लेकर रहेंगे। ट्रंप यह समझ ले कि यह भारत है। बात अगर देश की मिट्टी पर आई तो यहां का एक-एक नौजवान मुंह तोड़ जवाब देने पर लिए खड़ा हो जाएगा। यहां के युवा के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। फिलिस्तीन, ईरान पर हमला कर वह यह न समझ ले कि भारत दब जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में बाइक-स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट:सड़क पर एक दूसरे को पीटते रहे, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
    Next Article
    सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों ने खेली फूलों की होली:कई देशों के परिवार हुए शामिल, गानों की धुनपर झूमे नन्हे मुन्ने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment