Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में चाकूबाजी और मारपीट में 4 लोग घायल:एक की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज में भर्ती, कई लोगों पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रौतमा गांव में आज होली के दिन देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में राजेश तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है, क्योंकि उन पर चाकू से कई वार किए गए हैं। घायलों की पहचान घनश्याम तिवारी, राजेश तिवारी, राहुल उर्फ ज्ञान दत्त और मनीष के रूप में हुई है। आरोप है कि आशीष तिवारी और उनके साथियों ने इन लोगों पर हमला किया। पुलिस के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। देहात कोतवाली पुलिस ने घनश्याम तिवारी की तहरीर के आधार पर आशीष तिवारी और कई अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और चाकूबाजी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह विवाद बच्चों के बीच हुए गाली-गलौज की पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ था। कुछ दिन पहले एक शादी समारोह के दौरान बच्चों में कहासुनी हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। पीड़ित घनश्याम तिवारी ने बताया कि जब वह शाम को घर पहुंचे तो उनके घर पर झगड़ा हो रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि शनि, पंकज और दो अन्य लोग उनके परिवार के राजेश तिवारी, राहुल उर्फ ज्ञान दत्त और मनीष को पीट रहे थे। इसके बाद आशीष तिवारी और उनके परिवार के लोग चाकू और कुल्हाड़ी लेकर आए और उन सभी पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। वही देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घनश्याम तिवारी पक्ष के लोग घायल हैं। घनश्याम तिवारी के तहरीर पर आशीष तिवारी और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच करके कार्रवाई कर रही है। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया घनश्याम तिवारी पक्ष के लोग घायल हैं। घनश्याम तिवारी के तहरीर पर आशीष तिवारी और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच करके कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नशे की हालत में नहर में गिरा युवक:तिकुनिया में 3 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गोताखोर कर रहे तलाश
    Next Article
    संभल में सड़क हादसे में दो की मौत:होली पर बाइक की टक्कर में महिला समेत दो घायल, एक ने अलीगढ़ में दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment