Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में चोरी के शक में किशोर की पिटाई, VIDEO:हाथ जोड़कर रोता रहा, कुल्हड़ उद्योग पर काम के दौरान लड़को ने पीटा

    2 hours ago

    2

    0

    गोंडा में बाल मजदूरी करवाते हुए चोरी के शक में एक 15 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना आज बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के भटवालिया गांव में एक कुल्हड़ उद्योग में काम के दौरान हुई है। जहां मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें किशोर हाथ जोड़कर रोता हुआ दिख रहा है और चोरी न करने की गुहार लगा रहा है। वीडियो में आरोपी किशोर को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं, जबकि किशोर लगातार चोरी से इनकार कर रहा है। वह रोते हुए कह रहा है कि उसके पिता नहीं हैं और वह काम करके अपना गुजारा कर रहा है। मारपीट करने वाले लोग उसे उसकी बहन की दुहाई भी दे रहे हैं। पीड़ित किशोर ने बताया कि आरोपियों ने उस पर ईयरफोन गायब करने का झूठा आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि उसे घर से मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले जाया गया, जहां उसके साथ थप्पड़ों और डंडों से मारपीट की गई। किशोर के अनुसार, प्यास लगने पर उसे पानी भी नहीं दिया गया और उसका गला दबाया गया। उसने यह भी बताया कि वहां तीन लोग मौजूद थे। मारपीट के बाद आरोपी किशोर को मोटरसाइकिल पर बिठाकर कहीं ले जाते हुए भी दिखे। इस मामले में बाल मजदूरी का भी आरोप सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है किन परिस्थितियों में मारपीट की गई है क्या मामला था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसे आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी बाल मजदूरी की जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव:परिजनों ने रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार
    Next Article
    15 अप्रैल से शहर की बसें चुंगी बाहर से चलेंगी:पहचान के लिए बारकोड, अलग रंग होंगे; डीएम ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment