Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में डीएम आवास से 20 मीटर दूर फायरिंग:संपत्ति विवाद में टीचर ने चलाई गोली, एक के पेट में लगी, लखनऊ रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में जिलाधिकारी आवास से मात्र 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक जूनियर हाई स्कूल अध्यापक के घर पर गोलीबारी हुई। संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई कहासुनी के बाद अध्यापक राम सिंह ने फायरिंग कर दी, जिसमें उनके चचेरे भाई सुजीत सिंह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में शाम करीब 6:30 बजे हुई। अध्यापक राम सिंह और उनके भाई अजीत सिंह के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों भाइयों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसमें अजीत सिंह की ओर से उनके चचेरे भाई सुजीत सिंह भी मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर राम सिंह ने आवेश में आकर अपनी दुनाली बंदूक से अजीत सिंह पर गोली चला दी। हालांकि, गोली अजीत सिंह को न लगकर उनके चचेरे भाई सुजीत सिंह के पेट के बगल में जा लगी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुजीत को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शहर के अति-सुरक्षित माने जाने वाले वीवीआईपी इलाके में सरेशाम हुई इस गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस टीम और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी अध्यापक राम सिंह को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा पहुंचकर के पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। आरोपी राम सिंह के कब्जे से उनकी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया गया है। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी राम सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर के बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया गया है। इसे पूरे घटनाक्रम को लेकर के पूछताछ की जा रही है घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है इन लोगों का आपस में प्रॉपर्टी को लेकर की विवाद है इसी विवाद के दौरान राम सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग किया है। जिसमें अजीत सिंह के चचेरे भाई सुजीत सिंह के पेट में गोली लगी है जो घायल हुए हैं यह घटनास्थल डीएम आवास से कुछ दूरी पर स्थित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल बोले- मोदी अब भारत के PM नहीं; नवाजुद्दीन ने 55 बीघा जमीन खरीदी; कुलदीप यादव की हल्दी में चहल जमकर नाचे
    Next Article
    अयोध्या में डायबिटीज पर अंतरराष्ट्रीय मंथन:3 दिन की कार्यशाला में 1500 डॉक्टर करेंगे चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment