Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जंगली जानवर ने युवक पर हमला:चार उंगलिया काटकर खा गया, पैर भी काटा; गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत लोनपुरवा में रविवार सुबह एक अज्ञात जंगली जानवर ने 35 वर्षीय संजय पर हमला कर दिया है। यह घटना तब हुई जब संजय खेत में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट इंजन लगा रहे थे। हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोंडा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जंगली जानवर ने संजय के दाहिने हाथ की चार उंगलियों को काट दिया। इसके साथ ही, जानवर ने उनके दाहिने और बाएं पैर के कई हिस्सों पर भी हमला किया, जिससे पैर का मांस निकल गया। जंगली जानवर द्वारा हमले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और साथ ही गांव के आसपास जंगली जानवर को पकड़ने के लिए सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक किया है कि वे अकेले उस तरफ न जाएं, बल्कि कई लोगों के साथ जाएं ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।घायल संजय कुमार के पिता चैतू ने बताया कि उनका बेटा खेत में पानी लगाने के लिए पंपिंग सेट इंजन लगाने गया था। पानी के लिए पंपिंग सेट इंजन लगाते समय एक अज्ञात जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया। चैतू ने बताया कि उनके बेटे की चीख सुनकर वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। जब तक वह पहुंचते, जानवर शरीर के कई हिस्सों पर हमला कर चुका था। उन्होंने वन विभाग से जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है, क्योंकि इस हमले के बाद वे अपने खेत की सिंचाई भी नहीं कर पाए हैं। वही गोंडा वन विभाग के एसडीओ सुदर्शन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है कौन सा जंगली जानवर है कौन सा जंगली जानवर नहीं है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा बताया जाएगा अभी तक जंगली जानवर की पहचान नहीं हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर गर्भवती किया, पिता को धमकाने का आरोप
    Next Article
    अयोध्या समेत 22 जिलों में खुलेंगे आधुनिक पशु जिला अस्पताल:इमरजेंसी से सर्जरी तक मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, पशुपालकों को मिलेगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment