Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर गर्भवती किया, पिता को धमकाने का आरोप

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। अब आरोपी युवक और उसके पिता ने शादी करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने पांच दिन पहले पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब छह माह पहले उसके गांव के विकास ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया था। विकास ने उससे शादी का वादा किया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इन संबंधों के परिणामस्वरूप युवती गर्भवती हो गई। उसने बताया कि वह अब करीब तीन माह की गर्भवती है। जब युवती ने विकास से शादी करने के लिए कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में विकास और उसके पिता कमलपाल ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि विकास और कमलपाल ने उसे रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को विकास और उसके पिता कमलपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। शनिवार को आरोपी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूरे प्रकरण की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक फंदे पर मिला:चार साल से अफेयर था, पुलिस को सुसाइड का शक
    Next Article
    गोंडा में जंगली जानवर ने युवक पर हमला:चार उंगलिया काटकर खा गया, पैर भी काटा; गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment