Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल:मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, थाने के दीवान पर मिलीभगत का गंभीर आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे के करीब मोहनलाल और मनजीत गोस्वामी गुटों के बीच पुराने जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। संघर्ष के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। सूचना मिलने पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मोहनलाल की तहरीर पर मनजीत गोस्वामी, अमित गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, मयंक, ननकई देवी, दिलीप कुमार सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर 1:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी मनजीत गोस्वामी, अमित गोस्वामी (भवानी प्रसाद के पुत्र), राजेश गोस्वामी (श्याम लगन के पुत्र), मयंक (बांकेलाल के पुत्र), ननकऊ देवी (रामसेवक की पत्नी), दिलीप कुमार (अमेरिका के पुत्र) और उनके साथ आए 15-20 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, हॉकी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घर में खींचकर पीटा। इस हमले में रवि, विनोद, खुशबू, प्रियांशी, प्रियांशु और मुरली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में एक चौंकाने वाला आरोप भी सामने आया है। पीड़ित मोहनलाल ने लिखित शिकायत में कहा है कि इस पूरी साजिश में थाने के दीवान राम सजीवन मौर्य की मिलीभगत है। उनका आरोप है कि दीवान पिछले कई दिनों से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे और आज की घटना में भी वे हमलावरों के साथ मिले हुए थे।करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में किशोरी को जबरन रंग लगाने पर विवाद:दबंगों ने परिवार पर किया हमला, 3 लोग घायल
    Next Article
    कौशांबी में तमंचाधारियों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की:29 नामजद समेत 30 अज्ञात पर मुकदमा, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment