Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में लाइसेंसी बंदूक से धमकाने वाला गिरफ्तार:भांग की दुकानों पर लोगों को डरा रहा था, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक से लोगों को धमकाने और रौब झाड़ने के आरोप में प्रत्यूष पांडे उर्फ पीयूष पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वह सरकारी भांग की दुकानों पर जाकर राहगीरों और दुकान मालिकों को डराता था। यह कार्रवाई गल्ला मंडी के सामने स्थित एक सरकारी भांग की दुकान पर हुई। सूचना मिली थी कि प्रत्यूष पांडे वहां लाइसेंसी बंदूक लेकर एक व्यक्ति को धमका रहा था। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यूष पांडे को बंदूक सहित पकड़कर नगर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रत्यूष पांडे और पिता का नाम दिनेश चंद्र पांडे, निवासी जानकी नगर बताया। जांच में सामने आया कि 12 बोर की यह बंदूक उसके पिता दिनेश चंद्र पांडे के नाम पर पंजीकृत है। प्रत्यूष इसे बिना किसी वैध अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर लेकर लोगों को धमकाने के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने एक संस्थान का फर्जी पत्रकार आईडी कार्ड भी बना रखा था, जिसका उपयोग वह लोगों को डराने के लिए करता था। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोंडा की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बंदूक का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 6 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई नीट की परीक्षा:तलाशी और बायोमेट्रिक के बाद ही मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश
    Next Article
    दूसरी मंजिल से गिरने वाले मजदूरों के परिजनों का हंगामा:मुआवजे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से मना किया, एक घंटे तक प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment