Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में लापता चार बच्चे बरामद:सरसों के खेत में मिले, पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए भेजा

    13 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ढडुवा कुतुबजोत गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए चारों बच्चों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया है। गोंडा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को घर से लगभग 200 मीटर दूर एक सरसों के खेत से ढूंढ निकाला। बच्चे डरे और सहमे हुए पाए गए। बच्चों की तलाश कल देर शाम 6 बजे से ही लगातार जारी थी। पुलिस की कई टीमें उनकी खोज में जुटी थीं। देर रात एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया था, जिन्होंने आसपास के तालाबों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बच्चों का पता न चलने पर आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने एसओजी और खोड़ारे पुलिस टीम को आसपास के खेतों में भी तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसी दौरान सरसों के खेत में चारों बच्चे एक साथ मिले। इनमें 10 वर्षीय विश्व प्रताप विश्वकर्मा (पुत्र राम कुमार), 7 वर्षीय कृष्णा शर्मा (पुत्र जगराम), 5 वर्षीय शिव संत और रीवांशु (पुत्र संदीप), तथा 7 वर्षीय रितेश शर्मा शामिल हैं। कल देर शाम से लापता बच्चों को पाकर परिजन भावुक हो गए और खुशी जाहिर करते हुए नजर आए। फिलहाल, पुलिस सभी बच्चों को खोड़ारे थाने ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चारों बच्चों की बरामदगी की पुष्टि की है और बताया कि उन्हें मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ारे भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पूजा-अर्चना कर पहुंचे परीक्षार्थी:33 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शुरू हुई CBSE बोर्ड परीक्षा
    Next Article
    CSA के हॉस्टलों में होगी छापेमारी, तीन कमेटियां बनी:दो छात्र गुटों में संघर्ष की जांच रिपोर्ट वीसी को सौंपी गई, छात्रों की पहचान की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment