Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में मानक विहीन 12 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई:चेकिंग अभियान में 3 वाहनों को किया सीज, 9 का चालान

    12 hours ago

    2

    0

    गोंडा में परिवहन विभाग ने मानक विहीन स्कूली वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज बुधवार को एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय के नेतृत्व में 12 स्कूली वाहनों की जांच की गई। इनमें से तीन वाहनों को मानक विहीन पाए जाने पर छपिया थाने में सीज कर दिया गया, जबकि नौ अन्य वाहनों का चालान किया गया। यह अभियान स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। जांच के दौरान सीज किए गए वाहनों में फिटनेस प्रमाण पत्र की कमी, ओवरलोडिंग, अग्निशमन यंत्र का अभाव और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई। वाहन मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई परिवहन विभाग के विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण न होने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।एआरटीओ (प्रशासन) आरसी भारतीय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय वाहन स्वामी शासन द्वारा निर्धारित नियमों जैसे बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र और परमिट का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नियम के मुताबिक ही गोंडा जिले में स्कूली वाहन अब संचालित हो पाएंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय ने जोर देकर कहा कि स्कूली बच्चों के जीवन और सुरक्षा से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाकर सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है। परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधन और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच कराएं और सभी आवश्यक मानकों को पूरा करें। विभाग ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीते दिनों गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी गोंडा कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते हुए मानक विहीन तरीके से नियमों की अनदेखी करके चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ गोंडा परिवहन विभाग को अभियान चलाकर कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही साथ विभाग की पोर्टल पर भी सभी स्कूली वाहनों को पंजीकरण कराने की निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न होने पर प्रदर्शन:औरैया में भाजपा महिला और युवा मोर्चा ने निकाली पदयात्रा
    Next Article
    बरेली में श्रमिकों का प्रदर्शन:नोएडा विवाद पर कलेक्ट्रेट तक मार्च, प्रदेशव्यापी असंतोष का संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment