Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू:40 केंद्रों पर हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा, सघन जांच के बाद दिया गया प्रवेश

    15 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इन परीक्षाओं के लिए जनपद में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार सुबह से ही हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। प्रवेश से पहले उनकी तलाशी ली गई। सभी केंद्रों पर परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा से पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों और संबंधित शिक्षकों के साथ बैठक कर बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां शासन के नियमानुसार पूरी कर ली गई हैं। नकल रोकने के लिए सचल दल गठित किए गए हैं। इसके अलावा, निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। चित्रकूट इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने कक्ष निरीक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के संबंध में बोर्ड के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं, जिसमें छात्रों के बैठने के लिए कक्ष निर्धारण और सीटिंग प्लान के अनुसार रोल नंबर चस्पा करना शामिल है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने पाए, इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पांच दिन से लापता युवक का शव बरामद:रायबरेली के दौलतपुर में पानी से भरे गड्ढे में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article
    गोंडा में माधवपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार सिंह हटे:शुभम दुबे को नए प्रभारी का चार्ज, लापरवाही पर एसपी ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment