Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:1 इंस्पेक्टर व 21 SI ट्रांसफर, कई चौकी प्रभारियों की बदली

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक निरीक्षक और 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस सूची में कई चौकी प्रभारियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है। दर्जीकुआं चौकी प्रभारी आकाशदीप को हटाकर परसपुर थाना भेजा गया है। वहीं कस्बा करनैलगंज चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता को उमरी बेगमगंज थाना स्थानांतरित किया गया है। मांगुरा बाजार चौकी प्रभारी सुमित कुमार सिंह को कस्बा करनैलगंज का नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रामाशंकर राय को कटरा बाजार थाना से उमरी बेगमगंज में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य तबादलों में अवनीश यादव (खोण्डारे से परसपुर), वीर बहादुर यादव (खोण्डारे से मनकापुर), सीताराम यादव (कटरा बाजार से उमरी बेगमगंज), मोहम्मद सरफराज खान (करनैलगंज से धानेपुर) और धर्मेंद्र यादव (कौड़िया से धानेपुर) शामिल हैं। कई नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं रोहित रणवीर को कोतवाली नगर से एससीपीएम चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद (खोडारे), रामचंद्र यादव व वीरेंद्र यादव (नवाबगंज), रामकेश भारती (इटियाथोक), समसुद्दीन (धानेपुर), शासक मौर्या (करनैलगंज), शेषनाथ पांडे (कौड़िया) और अशोक कुमार जायसवाल को कोतवाली नगर का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक गजेंद्र पांडेय का धानेपुर से कटरा बाजार स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। ‘जीरो टॉलरेंस’ पर रहेगा फोकस एसपी विनीत जायसवाल ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ड्रोन से गांजा तस्करों पर रेड:70 पुलिस वालों ने इलाके को घेरा, दौड़ाकर पकड़ा; 7 महिलाएं और 1 युवक गिरफ्तार
    Next Article
    छेड़खानी के दोषी को पांच साल का कारावास:औरैया में डेढ़ साल में फैसला, टाप टेन अपराधी पर 25 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment