Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ड्रोन से गांजा तस्करों पर रेड:70 पुलिस वालों ने इलाके को घेरा, दौड़ाकर पकड़ा; 7 महिलाएं और 1 युवक गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी कस्बे में बुधवार देर शाम पुलिस ने हाईटेक तरीके से बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के ठिकाने पर छापा मारा। तीन ड्रोन कैमरों के साथ 70 पुलिस वालों ने पूरे इलाके को घेर लिया। दौड़ाकर सात महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 3.3 किलो गांजा और 92 हजार कैश बरामद हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि अवैध गांजा कारोबार सचेंडी थाने से महज कुछ दूरी पर ही संचालित हो रहा था। एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेके और ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में टीम ने ड्रोन से निगरानी कर छापेमारी की, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 2 तस्वीरें देखिए- फरार आरोपी ड्रोन में कैद हैं पुलिस के अनुसार, मुखबिर से लगातार अवैध तस्करी की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 किलो 300 ग्राम गांजा और करीब 92 हजार रुपए नकद बरामद किए। कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान ड्रोन फुटेज के आधार पर की जा रही है। पान मसाला की दुकानों से बिक रहा था गांजा जांच में सामने आया कि आरोपी पान मसाला की गुमटियों से गांजा बेच रहे थे। एक पुड़िया करीब 3 ग्राम की होती थी, जिसे 50 रुपये में बेचा जाता था। पुलिस के मुताबिक, ये लोग रोजाना हजारों पुड़िया बेचते थे और बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। 7 महिलाएं और 1 युवक गिरफ्तार छापेमारी में माया गिहार, करिश्मा गिहार, दीपा समेत सात महिलाओं और इंद्रपाल गिहार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बिधनू, कंजड़न पुरवा और मध्य प्रदेश से गांजा सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस बोली- नेटवर्क पूरी तरह तोड़ेंगे पुलिस अब फरार आरोपियों और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन के जरिए निगरानी कर ऐसे अवैध कारोबारों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड- 250 परिवार बेघर, राख में सामान तलाश रहे:महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने हमारी झोपड़ियां फूंक दीं
    Next Article
    गोंडा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:1 इंस्पेक्टर व 21 SI ट्रांसफर, कई चौकी प्रभारियों की बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment