Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर की फायरिंग:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते आज शनिवार को एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटना अमदही पूरे काजीपुरवा में हुई। आरोप है कि आशीष पांडेय पर बांके उर्फ शिव ओंकार यादव ने गोली चलाई। पूरी वारदात पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बांके उर्फ शिव ओंकार यादव ने आशीष पांडेय को ट्रैक्टर से लकड़ी खींचते हुए देखा। इसके बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी से असलहा निकाला और लोड किया। आशीष पांडेय ने फायरिंग से बचने के लिए तेजी से ट्रैक्टर चलाया, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उन पर गोली चला दी। आशीष पांडेय इस हमले में बाल-बाल बच गए। गोली चलाने के बाद जब आशीष पांडेय ट्रैक्टर आगे ले गए, तो बांके उर्फ शिव ओंकार यादव ने दोबारा अपनी गाड़ी की डिग्गी से गोली निकालकर लोड करने की कोशिश की। हालांकि, तब तक आशीष पांडेय अपने ट्रैक्टर को लेकर वहां से फरार हो चुके थे। यह घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश है। पीड़ित आशीष पांडेय के परिवार के सदस्यों ने पहले आरोपी बांके उर्फ शिव ओंकार यादव के पिता राम उजागर की हत्या की थी। उस मामले में आशीष पांडेय के कई परिजनों को सजा भी हुई है। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी ने आशीष पांडेय पर हमला किया। उमरीबेगमगंज थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि आशीष पांडेय द्वारा दी गई तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में चोरी कबूलने के लिए युवक को लगाया करंट:चौकी इंचार्ज समेत पांच पर केस दर्ज, जांच शुरू
    Next Article
    लखनऊ में महिला की बेरहमी से हत्या:घर में हाथ पांव बंधे मिले, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment