Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में पुराने सरयू पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद:अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर वाहनों की NO ENTRY, रूट डायवर्जन लागू

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव और पुराने सरयू पुल पर प्रस्तावित आतिशबाजी को देखते हुए गोंडा-अयोध्या के पुराने सरयू पुल पर बुधवार सुबह नौ बजे से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। गोंडा और अयोध्या जिला प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 8 नवंबर की सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। अब अयोध्या जाने और वहां से गोंडा आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को लोलपुर फोरलेन हाईवे से भेजा जा रहा है। कटरा तिराहे से पुराने पुल की ओर जाने पर रोक रूट डायवर्जन के तहत गोंडा के कटरा शिवदयाल गंज तिराहे से पुराने सरयू पुल और नए घाट की ओर जाने वाले सभी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। किसी भी छोटे या बड़े वाहन को पुराने सरयू पुल से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में लोलपुर फोरलेन हाईवे से निकाला जा रहा है। आतिशबाजी और ड्रोन शो की तैयारियां शुरू पुराने सरयू पुल पर दीपोत्सव के बाद होने वाली आतिशबाजी के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाहरी राज्यों से आए कलाकार आतिशबाजी के उपकरण लगा रहे हैं। इसके साथ ही ड्रोन शो के लिए भी अलग-अलग उपकरण लगाए जा रहे हैं। 7 नवंबर को दीपोत्सव के कार्यक्रम के बाद आतिशबाजी और ड्रोन शो का आयोजन प्रस्तावित है। सुरक्षा के मद्देनजर गोंडा से अयोध्या और अयोध्या से गोंडा आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पुल से पैदल गुजरने वाले लोगों के पहचान पत्र भी चेक किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही लोगों को अयोध्या की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद नवाबगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दीपोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों का मार्ग बदला गया है। सुरक्षा के लिए चेकिंग पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं, जहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमित शाह अयोध्या दीपोत्सव में नहीं आएंगे:अखिलेश के 'मैं सीधे सीएम बनूंगा' बयान पर राजभर बोले- हार दिखने लगी क्या?
    Next Article
    तेज रफ्तार थार ने 5 को रौंदा:अमरोहा में चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, एक के बाद एक 3 बाइकों को मारी टक्कर, 3 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment