Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार थार ने 5 को रौंदा:अमरोहा में चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, एक के बाद एक 3 बाइकों को मारी टक्कर, 3 घायल

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार 5 को रौंद दिया। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में तहेरे और चचेरे भाइयों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर लगने के बाद थार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और रोड पर जाम लग गया। इसी भीड़ का फायदा उठा कर थार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संभल नंबर की कार कब्जे में ले ली है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… मृतकों की पहचान अमरोहा के प्रशांत (21) और राजीव (22) के रूप में हुई है। प्रशांत मोहल्ला डाक बंगला पीरगढ़ और राजीव जय ओम नगर के रहने वाले थे। दोनों बाइक से नौगावां सादात से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिजनौर मार्ग पर तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दो घंटे तक सीएचसी में रखा रहा शव हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन सीएचसी पहुंचे। उन्होंने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक दोनों शव नहीं उठने दिए। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि थार चालक की तलाश की जा रही है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें पत्नी को मायके से लाया, 2 घंटे बाद मार डाला; 3 साल पहले लव मैरिज की थी शाहजहांपुर में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में पुराने सरयू पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद:अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर वाहनों की NO ENTRY, रूट डायवर्जन लागू
    Next Article
    गोरखपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य बोले-अखिलेश बहुत कन्फ्यूज नेता हैं:कहा-INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment