Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में समाजवादी नेताओं का प्रदर्शन:अघोषित बिजली कटौती, ईंधन कमी और कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का विरोध, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    13 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सपा नेताओं ने अंबेडकर चौराहे से गोंडा कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करके विरोध प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मुलाकात करके अपनी मांगों को रखा है इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी को अपनी कई मांगों को लेकर के एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। समाजवादियों ने ज्ञापन में मांग की है कि गोंडा में डीजल और पेट्रोल की भारी कमी है,जिससे किसानों, राहगीरों और आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने इस समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की। इसके अतिरिक्त,विवाह समारोहों के मौजूदा समय में एलपीजी सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हैं और विद्युत व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। सैकड़ों बार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है,जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। सपा नेताओं ने यह भी बताया कि गोंडा के किसी भी ब्लॉक में गेहूं और मक्का खरीद केंद्र संचालित नहीं हैं, जिसके कारण किसानों को अपनी फसल बिचौलियों को औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। ज्ञापन में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर भी आपत्ति जताई गई। जनता की सहमति के बिना लगाए गए इन मीटरों से आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली विभाग के कर्मचारी वसूली कर रहे हैं।समाजवादियों ने तत्काल स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग की। गोंडा शहर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाने से फैल रहे प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया। जिलाधिकारी ने इस मामले में तत्काल गोंडा एडीएम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला,पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी, राजेश यादव, सिद्धार्थ सिंह,जावेद मंटू,मतीन सिद्दीकी,संजय साहू, सरफराज हुसैन और अफजल खान सहित बड़ी संख्या में सपा नेता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में पति ने पत्नी को पिलाई कीटनाशक दवा:प्रेमी के साथ देखकर खुद भी पीया, दोनों अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    साप्ताहिक बाजार शिफ्टिंग पर डीएम से लगाई गुहार:पीड़ित बोले- 1.90 लाख जमा कर मिला था संचालन का अधिकार, अब हो रहा है बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment