Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पति ने पत्नी को पिलाई कीटनाशक दवा:प्रेमी के साथ देखकर खुद भी पीया, दोनों अस्पताल में भर्ती

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में देख लिया। इस पर उसने पहले पत्नी को कीटनाशक दवा पिलाई और फिर खुद भी पी ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आज मंगलवार दोपहर को हुई। पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी को घर के अंदर एक युवक के साथ देख लिया। यह युवक उसकी पत्नी का प्रेमी था। इस पर उसकी पत्नी का प्रेमी वहां से भाग गया। गुस्से में आकर पति ने कीटनाशक दवा पत्नी को जबरन पिलाई और फिर आत्महत्या के प्रयास में खुद भी उसका सेवन कर लिया। 35 वर्षीय पति गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं। वह सोमवार को ही गुड़गांव से अपने गांव लौटा था। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत दोनों को हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीरगंज सीट पर सपा से पहली पसंद भद्रसेन गंगवार:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ. विजय गंगवार, बसपा से ओमपाल, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    गोंडा में समाजवादी नेताओं का प्रदर्शन:अघोषित बिजली कटौती, ईंधन कमी और कूड़ा डंपिंग ग्राउंड का विरोध, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment