Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सपा- कांग्रेस का प्रदर्शन:जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन का जताया विरोध, बोले- राजनीतिक दुर्भावना से हो रही कार्रवाई

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा के कर्नलगंज तहसील में आज मंगलवार देर शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के खिलाफ संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। यह ज्ञापन कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी और सपा के करनैलगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया। इसमें विश्वविद्यालय को बचाने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। कांग्रेस व सपा नेताओं ने विश्वविद्यालय को 'शिक्षा का मंदिर' बताते हुए कहा कि इसे ध्वस्त करने के बजाय शिक्षा और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्वविद्यालय को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। नगर पालिका परिषद करनैलगंज के पूर्व अध्यक्ष शमीम अहमद अच्छन ने कहा कि सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी के नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी को एक शिक्षा का मंदिर बताया, जहां से पढ़कर निकले छात्र देश की सेवा कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अरविंद शुक्ला, फहीम अहमद पप्पू सहित दोनों दलों के अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से ध्वस्तीकरण कार्रवाई रोकने और मामले में न्यायोचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। सपा नेता फहीम अहमद पप्पू ने कहा कि सरकार आज जिस तरीके से एक शिक्षा के मंदिर पर कार्रवाई करने जा रही है कहीं ना कहीं इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है दिल्ली में युवा मारे जा रहे हैं यहां पर शिक्षा का मंदिर गिराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में सपा का नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:PM मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन
    Next Article
    कारोबारी को बुलाकर लूट करने वाले 3 गिरफ्तार:पन्नी का सौदा कर ढाई लाख रुपए मंगाया, फरार आरोपी की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment