Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में सपा का नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:PM मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    1 day ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने महोबा में नीट पेपर लीक मामले और सोनम वांगचुक के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। सपा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने सरकार को छात्र-विरोधी बताते हुए कहा कि देशभर में परीक्षाओं के नाम पर छात्रों के लाखों रुपये बर्बाद हो रहे हैं और पेपर लीक का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस बर्बरता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सपा नेता अर्पित यादव ने इसे लोकतांत्रिक देश में छात्रों की आवाज दबाने का शर्मनाक कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान छात्रों का दर्द समझने में पूरी तरह विफल रहे हैं। सपा नेताओं ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ हुई बदसलूकी और लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। सपा के वरिष्ठ नेता कुंभकरण यादव ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र का हनन बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसद डिंपल यादव सहित पूरी पार्टी छात्रों, किसानों और युवाओं के हक के लिए उनके साथ खड़ी है और इस मुद्दे को जनांदोलन बनाकर गांव-गांव तक ले जाएगी। इस मामले पर महोबा के प्रशासनिक अधिकारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा दिल्ली की घटनाओं और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। यह ज्ञापन उचित माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति तक भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकील को गोली मारने वालों पर गैंगस्टर:प्रयागराज में घर में घुसकर की थी वारदात, धूमनगंज में चार सदस्यों पर लिखा गया केस
    Next Article
    गोंडा में सपा- कांग्रेस का प्रदर्शन:जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन का जताया विरोध, बोले- राजनीतिक दुर्भावना से हो रही कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment